नामकुम में बकरी चोरी करने पहुंचे तीन आरोपियों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के प्लांडू गड़के गांव में रविवार को दोपहर करीब 2 बजे बकरी चोरी के प्रयास ने तूल पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने तीन युवकों-मोहम्मद दिलशाद उर्फ विक्की, अशरफ कुरैशी (दोनों कांटाटोली, रांची के निवासी) और मोहम्मद रजा (गुमला का निवासी)-को बकरियां चुराकर कार (JH01AH7679) से भागते हुए पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। नामकुम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और कार व बकरियों को जब्त किया।

क्या हुआ था?

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, तीनों आरोपी प्लांडू गड़के पहुंचे और तीन बकरियों को पावरोटी खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्होंने बकरियों को कार की डिक्की में डालकर भागने की कोशिश की। एक बच्चे ने यह देखकर अपने परिजनों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने गोलबंद होकर रास्तों को घेर लिया और मडई के पास कार को ट्रैक्टर से रोक दिया। आरोपियों ने ग्रामीणों पर कार चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया और पिटाई की। नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गए।

Share This Article