पंडरा में गुस्साई भीड़ का हंगामा, थाने में तोड़फोड़, शव रखकर किया सड़क जाम

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को सड़क दुर्घटना में मारे गए 25 वर्षीय उत्तम कुमार की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पंडरा थाने के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दी। टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, और थाना परिसर में तोड़फोड़ की गई।

थाने में रखे वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की। सड़क जाम होने से पंडरा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, 16 सितंबर को उत्तम कुमार संजय गांधी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले सिटी अस्पताल ले जाया गया, फिर राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने दुर्घटना के बाद समय पर कार्रवाई नहीं की। अगर उचित और तुरंत इलाज मिला होता, तो उत्तम की जान बच सकती थी।

पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस ने न तो हादसे की तुरंत जांच की और न ही घायल को जल्दी मेडिकल हेल्प दिलाने में मदद की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “पुलिस की लापरवाही ने एक जवान की जान ले ली।

अगर समय पर गाड़ी पकड़ी जाती या अस्पताल में बेहतर इलाज मिलता, तो उत्तम आज जिंदा होता।” भीड़ ने इंसाफ और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Share This Article