रांची के डोरंडा में युवक की गोली मारकर हत्या, होने वाली पत्नी से जा रहा था मिलने

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा इलाके के फॉरेस्ट कॉलोनी में शुक्रवार की रात युवक को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम मुकेश यादव 27 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी मंगेतर से मिलने के लिए कोलकाता के लिए निकला था।

घर से निकलने के बाद वह पैदल कुछ दूर पहुंचा ही था कि बाइक सवार दो अपराधियों ने मुकेश को गाेली मार दी।

उसे गोली ठीक उसी समय मारी गई, जब वह तैयार होकर घर से स्टेशन जाने के लिए निकला था।

गोली मुकेश के छाती के पास लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी भाग निकले।

घटना की जानकारी मुकेश के परिजनों को दी गई। मुकेश का बड़ा भाई घटनास्थल के पास पहुंचे तो उन्होंने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुकेश के पिता हीरा यादव ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग से रिटायर हैं। वे घर पर ही रहते हैं। मुकेश का बड़ा भाई राजेश ओला में एक कार चलाता है। मुकेश भी सहयोग करता है।

घटना की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर रही है।

हालांकि अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर प्रभारी सिटी एसपी सह ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

इधर अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी में कर रही है।

Share This Article