
Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां Sheetal Apartment की छत से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या (Suicide) कर ली। मृतका की पहचान आकांक्षा के रूप में हुई है।
यह घटना उस समय हुई जब आकांक्षा अपने मायके में रह रही थी। अचानक वह अपार्टमेंट की छत पर गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी।
इलाज के दौरान हुई मौत
छत से गिरने के बाद आकांक्षा को तुरंत इलाज के लिए सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया।
Doctors ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पारिवारिक विवाद बना कारण
जानकारी के अनुसार, आकांक्षा का अपने ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से वह काफी परेशान रहती थी।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से चल रहे तनाव के कारण उसने यह कठोर कदम उठा लिया।
पुलिस कर रही है जांच
कोतवाली थाना पुलिस ने शव को Post Mortem के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। Police का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
