टीपीसी उग्रवादियों की फायरिंग से दहशत, कोयला कारोबार ठप

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

TPC Militants’ Firing Creates Panic : राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उग्रवादियों ने कई राउंड हवाई Firing की।

यह घटना डकरा कांटा घर (Way Bridge) के पास हुई। अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सुबह-सुबह मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लोग अपने रोजमर्रा के काम और Coal Loading के कार्य में लगे हुए थे।

इसी दौरान TPC उग्रवादी टैटिसरिया पुलिस कैंप से कुछ ही दूरी पर स्थित डकरा कांटा घर के पास पहुंचे और दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी।

कोयला कारोबार पूरी तरह ठप

फायरिंग की घटना के बाद कोयला व्यवसाय से जुड़े सभी कामकाज पूरी तरह बंद हो गए। मजदूर और कारोबारी डर के कारण काम छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर चले गए। पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद मौके से फरार उग्रवादी

फायरिंग करने के बाद उग्रवादी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और उग्रवादियों (Militants) की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी (Arrest) के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।