दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari ने कहा है कि नफरत और विभाजन के दौर में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाले युवाओं को समाज के सामने सम्मानित किया जाना चाहिए।

इसी कड़ी में उन्होंने मोहम्मद दीपक को सम्मान देने की घोषणा की है। मंत्री ने बताया कि बजट सत्र (Budget Session) के बाद झारखंड में दीपक का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सम्मान से पहले वे स्वयं देहरादून जाकर दीपक को सम्मानित करेंगे। इस दौरान दीपक को चार माह के वेतन के बराबर दो लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि साहस, सद्भाव और इंसानियत के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है।

नफरत के दौर में भाईचारे का संदेश

डॉ. अंसारी ने कहा कि जब समाज में धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में दीपक जैसे युवाओं का आगे आना देश की एकता को मजबूत करता है।

उन्होंने दीपक के कार्यों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मार्च में होगा सार्वजनिक सम्मान समारोह

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि मार्च महीने में हजारों लोगों की उपस्थिति में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जहां दीपक को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दीपक के माता-पिता, पत्नी और बेटी को भी झारखंड आमंत्रित किया गया है।

समाज और राजनीतिक दलों से अपील

मंत्री ने समाज के सभी संगठनों और राजनीतिक दलों से अपील की कि वे युवाओं को नफरत की राजनीति से दूर रखें और शिक्षा, एकता तथा राष्ट्रनिर्माण (Nation Building) की दिशा में प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत भाईचारे में है, न कि विभाजन में।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।