हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और आठ घायल

झारखंड के हजारीबाग में चरही-घाटो चौक पर ट्रेलर और बस की टक्कर से दो लोगों की मौत, आठ घायल; ट्रैफिक जाम ने क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी।

2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Horrific Road Accident in Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र के चरही-घाटो चौक पर शनिवार सुबह करीब 9.15 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (आरजे 52 जीए-2501) का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रेलर ने चौक में खड़े टेंपू को टक्कर मारी और आगे चल रही सागर बस (जेएच 02बीटी-5683) को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे खड़े नीमाडीह निवासी उदय सिंह (45) और मुकरू निवासी आदित्य सिंह (56) व उनके भाई आशीष सिंह (33) ट्रेलर की चपेट में आ गए।

इस घटना में उदय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य सिंह इलाज के दौरान शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल बसे। आशीष सिंह को मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, बाद में रामगढ़ सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया। घायल बस यात्रियों में बरही के पवन सिंह, चरही के रोशन कुमार दास, मांडू के निखिल कुमार, लालू कुमार, आनंद कुमार और सतगावां के संदीप कुमार शामिल हैं।

दुर्घटना के कारण चरही-घाटो चौक (एनएच-33) पर दो घंटे तक जाम लग गया, जिससे चरही घाटी से चौदहमाइल तक गाड़ियों की लंबी कतार बन गई। घटना की सूचना मिलने पर चुरचू बीडीओ ललित राम और चरही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जाम हटाया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।