रांची में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन अपार्टमेंट में अचानक धंसी जमीन, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

रांची के कांके रोड पर निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका, लोगों में आक्रोश और कार्रवाई की मांग तेज

1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सोमवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में अचानक मिट्टी धंस गई, जिसकी चपेट में आकर दो मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर रात के समय साइट पर काम कर रहे थे। तभी अचानक जमीन धंस गई। देखते ही देखते दोनों मलबे के नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था। हादसे के बाद इलाके में शोक के साथ-साथ गुस्से का माहौल भी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लापरवाही का नतीजा बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।