
नई दिल्ली : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें देर रात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है। दो महीने पहले भी उन्हें इसी अस्पताल में अचानक भर्ती होना पड़ा था।
क्यों कराया गया भर्ती
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को मंगलवार रात चेस्ट की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया। उनका इलाज डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने के समय उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी वहां से लौट गए, जबकि प्रियंका गांधी अभी भी उनके पास हैं। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल सोनिया गांधी की सेहत स्थिर है । अस्पताल प्रशासन ने भी जानकारी दी है कि उनका इलाज सुरक्षित तरीके से चल रहा है।
