बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित: पुष्पांजलि-सबरीन ने 492 नंबर लाकर बनाई स्टेट टॉपर्स लिस्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट: पुष्पांजलि-सबरीन 492 अंक से टॉपर। 81.79% पास, वेबसाइट पर चेक करें। टॉपर्स को लाखों का इनाम।

Razi Ahmed
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Board 10th Result Declared : बिहार बोर्ड ने कक्षा दसवीं का रिजल्ट आज, 29 मार्च को दोपहर 1:15 बजे घोषित कर दिया। छात्र BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट [matricbiharboard.com](https://matricbiharboard.com) पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

1. ऑफिशियल वेबसाइट [boardonline.bihar.gov.in](https://boardonline.bihar.gov.in) पर जाएं।
2. होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।
4. रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन होगा।

इस बार बिहार बोर्ड परीक्षा में पुष्पांजलि-सबरीन ने 492 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं। परीक्षा में लगभग 15.12 लाख छात्रों ने भाग लिया, जिनमें 7,85,726 लड़कियां और 7,26,961 लड़के शामिल थे। परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक 1,699 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस बार 81.79% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं।

बिहार सरकार ने टॉपर छात्रों को पुरस्कृत करने की परंपरा जारी रखी है। पहला स्थान पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा। दूसरे स्थान के लिए 1.5 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर, तीसरे स्थान के लिए 1 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले छात्रों को 20–30 हजार रुपये नकद और लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा, कक्षा दसवीं में टॉप करने वाले छात्रों को कक्षा बारहवीं तक हर महीने 2,000 रुपये और कक्षा बारहवीं में टॉप करने वालों को स्नातक तक पढ़ाई के लिए 2,500 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं के फेल छात्रों के लिए भी सुविधा उपलब्ध है। जो छात्र पुनः परीक्षा देकर सफल होना चाहते हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।