गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 10 मिनट में छापा—दुकान सील

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 10 मिनट में छापा मारकर दुकान सील, अवैध भंडारण का खुलासा, प्रशासन नेटवर्क की जांच में जुटा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Gas Black Marketing : गढ़वा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यवसायी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी दुकान को सील कर दिया है।

दरअसल, अनुमंडल पदाधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति घरेलू गैस सिलेंडर को अवैध तरीके से 2700 रुपये में बेच रहा है।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और महज 10 मिनट के भीतर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल मिंज के साथ मौके पर पहुंच गया।

जांच के दौरान आरोप सही पाए गए, जिसके बाद तत्काल दुकान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी व्यवसायी मेन रोड पर किचन पार्ट्स और गैस चूल्हे की दुकान चलाता था, जबकि उसी भवन के बेसमेंट में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण करता था।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने मकान मालिक और व्यवसायी से पूछताछ की और लिखित जवाब मांगा है।

प्रशासन अब इस पूरे अवैध नेटवर्क की जांच में जुट गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों और संभावित गैस एजेंसियों की पहचान की जा रही है।

प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि घनी आबादी में अवैध गैस भंडारण की अनुमति देने के लिए मकान मालिक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।