
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 4954 एएनएम के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नर्सों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त एएनएम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी की ओर से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जाएगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

