आजसू पार्टी राज्य स्तर पर मनाएगी अंबेडकर जयंती

आजसू पार्टी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके विचारों को याद करेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ambedkar Jayanti 2026 : आजसू पार्टी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती राज्य स्तर पर मनाएगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के दिशा-निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस बाबत पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहाँ पार्टी नेता और कार्यकर्ता बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के आदर्शों को दोहराएंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा देता है। इस दौरान विचार गोष्ठियां आयोजित कर उनके संवैधानिक योगदान पर चर्चा की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।