ओएनजीसी बोकारो में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

ओएनजीसी बोकारो में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता गतिविधियों के जरिए उनके विचारों को याद किया गया

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ambedkar Jayanti 2026 : तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के सीबीएम एसेट, बोकारो द्वारा डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बोकारो स्टील सिटी स्थित सुविधि बैंक्वेट हॉल में किया गया।

इस अवसर पर ओएनजीसी के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन और आसपास के विद्यालयों के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहेब के प्रेरणादायी जीवन एवं उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि टी.आर. उन्नीकृष्णन नायर (परिसंपत्ति प्रबंधक, सीबीएम एसेट) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह सिर्फ जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प को आगे बढ़ाने का दिन है।

वहीं अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ, बोकारो के चेयरमैन आर.बी. सिंह ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्रों ने नागपुरी, संथाली और हो जैसे पारंपरिक आदिवासी नृत्यों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही नशा मुक्ति विषय पर नाट्य मंचन कर लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रितु ग्रेस बरला ने किया, जबकि स्वागत भाषण अजय कुमार दास और धन्यवाद ज्ञापन धवल होरो द्वारा प्रस्तुत किया गया।

समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।