झारखंड में मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए मौका, 90 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू

झारखंड में मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका, JPSC द्वारा 90 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू, विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति होगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JPSC recruitment 2026 : झारखंड के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जानकारी के अनुसार कुल 90 पदों पर सहायक प्राध्यापकों की बहाली की जाएगी। यह नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर की जा रही है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (धनबाद), एमजीएम मेडिकल कॉलेज (जमशेदपुर), शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज (हजारीबाग), मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (पलामू) और फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज (दुमका) के सुपर स्पेशियलिटी विभागों में नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों पर चयन अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से 28 अप्रैल से शुरू होगी, जो 12 मई शाम 5 बजे तक चलेगी। वहीं 12 मई से 14 मई तक केवल परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए लिंक सक्रिय रहेगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाया जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।