PM आवास आवंटन में देरी पर बढ़ी सक्रियता, पूर्णिमा साहू ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात

पीएम आवास योजना के घरों के आवंटन में देरी पर पूर्णिमा साहू सक्रिय, कल्पना सोरेन से मुलाकात कर लाभार्थियों की सूची सौंपी, जल्द आवंटन सुनिश्चित करने की मांग

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित घरों के आवंटन में हो रही देरी को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पहल तेज कर दी है।

इसी कड़ी में उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर इस अहम मुद्दे को उठाया।

मुलाकात के दौरान पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची सौंपते हुए आग्रह किया कि जिन आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका जल्द से जल्द आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लोगों को समय पर उनका हक मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि योजना से जुड़े कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।

विधायक ने सरकार से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक बिना देरी के पहुंच सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।