
JSSC Exam Controversy : राज्य में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर उठे विवाद पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 165 आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से स्पष्टीकरण मांगा है।
यह सुनवाई अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने केस डायरी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की।
अदालत ने आयोग से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या वास्तव में उत्पाद सिपाही परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था या नहीं। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि इस मामले में 165 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है।
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 मई तय की है, जहां JSSC की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

