हिन्दी में सिविल इंजीनियरिंग पढ़िए, दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि पाइए

इंदौर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज ने हिन्दी माध्यम में बीटेक सिविल कोर्स शुरू किया, अंतिम वर्ष तक पढ़ने वाले छात्रों को दो लाख रुपये प्रोत्साहन देने की घोषणा की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में सरकारी क्षेत्र के एक इंजीनियरिंग महाविद्यालय ने मातृभाषा में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल के तहत हिन्दी माध्यम में सिविल इंजीनियरिंग का बी.टेक. पाठ्यक्रम पेश किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष तक हिन्दी में पढ़ाई जारी रखने वाले विद्यार्थी को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला भी किया गया है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।