
Ranchi News : रांची में शहर के सौंदर्यीकरण और जल जमाव की समस्या को लेकर अहम पहल देखने को मिली। झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष राम बांगड़ के नेतृत्व में महापौर रौशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार से मुलाकात की।
बैठक में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, तालाबों के सौंदर्यीकरण और आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था को विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। खासतौर पर बड़ा तालाब क्षेत्र में लंबे समय से बनी जल जमाव की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।
महापौर रौशनी खलखो ने इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इस समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि शहर में समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रभावी योजनाओं को जल्द लागू किया जाएगा।
बैठक के दौरान आर्किटेक्ट राजीव चड्डा ने तकनीकी सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन पर सकारात्मक रूप से विचार किया गया। महापौर ने कहा कि इन योजनाओं के लागू होने के बाद शहर में बेहतर बदलाव नजर आएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में राम बांगड़, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी और आर्किटेक्ट राजीव चड्डा सहित कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।

