
झारखंड : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड में जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए कई पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जाएंगे। बता दें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत 615 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में नियमित रिक्तियों के साथ बैकलॉग पदों को भी शामिल किया गया है। कुल 615 पदों में 611 नियमित और 4 बैकलॉग पद शामिल हैं।
1 जून से शुरु होंगे ऑनलाइन आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप 1 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया एक जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गयी है।
जेएसएससी इन पदों पर लेगा नियुक्ति-
सहायक कीट वैज्ञानिक : 2 पद
सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी : 4 पद
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण निरीक्षक : 42 पद
ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जूनियर सहायक और अन्वेषक : 228 पद
डेयरी तकनीकी पदाधिकारी : 72 पद
मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक : 78 पद
ऑडिटर : 145 पद
जूनियर वैज्ञानिक सहायक, राज्य औषधि परीक्षण : 6 पद
प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी) : 17 पद
प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) : 17 पद
बैकलॉग पद : 4

