
बिहार : बिहार में आज पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों पर ही लाठीचार्ज कर दिया। राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। इस दौरान कई छोत्र घायल हो गई हैं।
TRE 4 के विज्ञापन में देरी को लेकर कर रहे प्रदर्शन
बता दें पटना में शिक्षक अभ्यर्थी TRE 4 के विज्ञापन में देरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने लाठी चलायी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिहार लोक सेवा आयोग 13 लाख अभ्यर्थियों को गुमराह करने का काम कर रहा है।
अभ्यर्थियों का ये है आरोप
गौरतलब है कि बिहार में टीआरई-4 में 46, 882 पदों पर भर्ती होना है, माध्यमिक स्कूलों में 9,082, उच्च माध्यमिक में 16,774 प्राथमिक में 10, 778 और मध्य विद्यालय में 8, 583 समेत अन्य विभागों में बहाली होना है। इसको लेकर 22 से 27 सितंबर तक परीक्षा होने की संभावना है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि अभी तक आयोग के द्वारा विज्ञापन जारी नहीं किया गया।
शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
बता दें बिहार में बीते कल नए कैबिनेट का गठन हुआ है,अब नए शिक्षा मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि कोई भी बहाली नहीं फसेगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि आज वह पदभार ग्रहण कर रहे हैं। अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं, उनके पूर्व का निर्धारित कार्यक्रम रहा होगा। वह आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से अपील करेंगे कि उनके प्रतिनिधिमंडल उनके पास मिलने आएं. वह संवाद से हर विवाद का समाधान निकालने पर विश्वास करते हैं।

