जीविका दीदियों को 5 किश्त में मिलेंगे 2 लाख, रोजगार के लिए 10 लाख; कुर्सी संभालते ही श्रवण कुमार का बड़ा एलान

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों को 2 लाख रुपए सहायता और रोजगार के लिए 10 लाख तक मदद देने का ऐलान किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही जीविका दीदियों के लिए बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि दूसरी किश्त जल्द भेजी जाएगी और इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सरकार 5 किश्तों में उन्हें 2 लाख रुपए तक की राशि देगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई जीविका दीदी अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं तो उन्हें 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का फोकस महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर है।

वहीं, मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने भी शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने माना कि शराबबंदी के बावजूद कई जगहों पर शराब की बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अब इसे लेकर और कड़े कदम उठाने जा रही है। विभाग नई रणनीति के तहत कार्रवाई करेगा ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इसी तरह पहली बार मंत्री बने निशांत ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर उनका पहला कदम क्या होगा, तो उन्होंने कहा, ‘पहले जानूंगा, सीखूंगा फिर करूंगा।’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।