टाटीसिल्वे अभिजीत हत्याकांड का खुलासा, शराब पार्टी में विवाद के बाद गला दबाकर की गई हत्या

टाटीसिल्वे अभिजीत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, शराब पार्टी में विवाद के बाद गला दबाकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार जबकि एक की तलाश जारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime : रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे इलाके में हुए चर्चित अभिजीत हत्याकांड का खुलासा करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया था।

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आपसी कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपियों ने अभिजीत की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर फेंक दिया गया था।

मामले में कुल चार आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सुजय बेक, सन्नी मिंज और विशाल राम के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी मृतक अभिजीत के पड़ोसी थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।