
रांची : मंत्री चमरा लिंडा ने सोमवार को करमटोली में वृहद धुमकुड़िया और बहुद्देशीय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भवन शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


