एग्रिको में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी-बेटे-बेटी की हत्या की

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। मामला एग्रिको इलाके का है, जहां सोमवार सुबह ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया। यह वारदात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निजी आवास से कुछ ही दूरी पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, क्वार्टर नंबर L5/13 में रहने वाले टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी सरिता सिंह (55 वर्ष), बेटी सुप्रिया सिंह (31 वर्ष) और बेटे रिविशेक कुमार (30 वर्ष) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रविवार रात इस घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पूरी रात शवों के साथ घर में ही मौजूद रहा।

सोमवार सुबह आरोपी ने खुद डायल 100 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। घर के अंदर तीन शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी इसी वर्ष फरवरी में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त हुआ था। रिटायरमेंट के बाद परिवार में विवाद बढ़ने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारण और पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।