हूटार चौक के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क पर लगा जाम

खूंटी के हूटार चौक के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम और अफरा-तफरी मची।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident : खूंटी-रांची मुख्य सड़क स्थित हूटार चौक के पास मंगलवार अपराह्न लगभग तीन बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार परिमल कुमार सांगा नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और रांची खूंटी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार परिमल कुमार सांगा बाइक से जियरप्पा की ओर से खूंटी आ रहा था। इसी दौरान खूंटी की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रैक्टर के अंदर फंस गई और उसका एक पहिया अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे में युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क के बीचों-बीच खड़ा रहा, जिससे एनएच पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।