उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मिले नंदकिशोर यादव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव इन दिनों उत्तराखंड में हैं। बुधवार को उत्तराखंड के लोकभवन में उनके सम्मान में लंच का आयोजन किया गया। इसके बाद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और लेडी गवर्नर गुरमीत कौर से उनकी मुलाकात हुई।

इस मुलाकात के साथ उनका श्री यादव को उनका स्नेहपूर्ण आतिथ्य भी मिला। श्री यादव ने इस मुलाकात के बाद कहा कि इस अवसर पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध पुस्तकें, शुद्ध पर्वतीय शहद और राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ी स्मृति-भेंट प्राप्त कर स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं। उत्तराखंड के राज्यपाल का स्नेह, सरलता और आत्मीयता सदैव प्रेरणादायी है। इसके लिए हृदय से उनका आभार और धन्यवाद।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।