केरल: सात वर्षीय बच्ची का शव बरामद, एक ही परिवार के चारों सदस्य मृत मिले

केरल के पिरावोम में सात वर्षीय बच्ची का शव नदी से बरामद होने के साथ परिवार के चारों सदस्यों के शव मिल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kerala News: केरल के पिरावोम के पास एक नदी से रविवार को सात वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही परिवार के सभी चार सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार,ऐसी आशंका है कि परिवार के चारों सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। पुलिस और दमकल तथा बचाव सेवा के कर्मचारी शनिवार से ही लड़की के शव की तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई और पिरावोम के पास नदी से शव बरामद किया गया। शुक्रवार शाम को नदी से लड़की की मां विजी (जो दृष्टिबाधित थीं) और उनके दो साल के बेटे के शव बरामद किए गए।

उनकी पहचान होने के बाद, पुलिस ने विजी के पति नारायणन और उनकी बेटी की तलाश शुरू की, जो लापता थे। शनिवार को नदी से नारायणन का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पलक्कड़ के निवासी नारायणन कोथमंगलम में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। पुलिस ने परिवार के रिश्तेदारों और अन्य करीबी लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, नारायणन और उनका परिवार मकान का किराया देने में असमर्थ था। इसी वजह से उन्होंने हाल ही में वित्तीय सहायता के लिए कोठामंगलम पुलिस से संपर्क किया था। इसके बाद पुलिस ने उनके लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था कराने में मदद की थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।