जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जदयू का प्रदर्शन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था और वाहन जांच के कारण हो रही परेशानी को लेकर शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि शहर, खासकर मानगो इलाके में आए दिन लंबा जाम लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस एक ही सड़क पर कई जगह वाहन जांच अभियान चला रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। कई बार एक सड़क पर 7 से 8 जगह चेकिंग होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। आम लोग बार-बार रोककर जांच किए जाने से परेशान हैं। जदयू नेताओं ने डीसी से ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और लोगों को राहत देने की मांग की।

मानगो समेत कई इलाकों में रोज लगने वाले जाम के कारण लोगों को समय पर अपने काम तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।