जामताड़ा में NEET पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ JMM का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

जामताड़ा में जेएमएम और छात्र संगठनों ने नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara News: जामताड़ा में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा और छात्र संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन NEET परीक्षा पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई के विरोध में इंदिरा चौक पर आयोजित किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए।

नरेंद्र मुर्मू और अन्य नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसे राज्यव्यापी स्तर पर फैलाया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छात्र नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।