पेट्रोल कीमत, NEET पेपर लीक और SIR पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

रांची में कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल कीमत, एसआईआर, वोटर लिस्ट, जातीय जनगणना और NEET पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आज 19 मई को रांची के कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल के नेता सह पौड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल के बढ़ते दाम और एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

केशव महतो कमलेश ने कहा-एसआईआर का स्वागत करते हैं, लेकिन जो सही है वो छूटे नहीं और कोई गलत नाम जुड़े नहीं। उन्होंने कहा- जैसे प. बंगाल में काफी तादाद में वोटर डीलीट किए गए, फरक्का सीट से हमारे उम्मीदवार ने जीत हासिल की उन्हें भी एसआईआर में हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी और फैसला उनके पक्ष में आया और वो जीत कर हमारे विधायक चुने गए। उन्होंने बताया कांग्रेस के द्वारा 17281 बीएलए बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मतदाताओं की चोरी हो रही है, 6 करोड़ वोटर डिलीट हो गए हैं।

प्रदीप यादव ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए कई पक्ष सामने रखे हैं। उन्होंने कहा पीएम मोदी घूम-घूमकर उपदेश बांट रहे हैं, सोना मत खरीदो,गाड़ी का उपयोग कम करो। उनके चाहने वाले लोग उनका अनुकरण कर रहे हैं और जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

5 दिन के अंदर पेट्रोल के दाम दो बार बढ़ गए हैं। महंगाई को जायज ठहराने के लिए सब नौटंकी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा- रुपया का गिरावट इस तरह कभी नहीं हुआ। फिलहाल 1 डॉलर 96.2 रुपया हो गया है। देश का नौजवान आक्रोशित हैष नीट पेपर लीक पहली बार नहीं हुआ। 2024 में भी पेपर लीक हुआ, उस समय भी जांच हुआ। रिपोर्ट को सरकार ने कूड़े में फेंक दिया उनके सुझावों को नहीं माना। ऐसे लोगों को प्रमुखता से स्थआन पर बैठाया गहया जो आरएसएस के विचारधारा को मानते हो।

प्रदीप यादव ने जनगणना का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है। कांग्रेस सरना धर्म कोड लाकर रहेगी।  एसआईआर को लेकर जो तमाशा बंगाल में हुआ बिहार में हुआ वो हम यहां नहीं होने देंगे।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.