लातेहार में झामुमो की अहम बैठक, SIR को लेकर बूथ स्तर पर रणनीति तैयार

लातेहार में झामुमो की जिला स्तरीय बैठक में एसआईआर, बीएलए गठन और बूथ कमिटी को लेकर रणनीति बनी। बैद्यनाथ राम ने केंद्र सरकार पर वोटर सूची को लेकर निशाना साधा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: लातेहार सोमवार को बैद्यनाथ राम के जलता स्थित फार्म हाउस प्रांगण में झामुमो की जिला स्तरीय अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। बैठक में जिलेभर से पहुंचे प्रखंड अध्यक्ष, महिला मोर्चा, केंद्रीय समिति सदस्य एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

बीएलए और 10 सदस्यीय समिति गठन पर जोर

बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर को लेकर जिले के सभी प्रखंडों में बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं दस सदस्यीय समिति के गठन को अंतिम रूप देना था। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से गठित समितियों एवं बीएलए की सूची भी जमा की गई।

बैद्यनाथ राम का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा-राज्य में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के नाम पर वैध वोटरों के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, जिसे झामुमो कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा—बिहार और बंगाल में भी वोटरों के नाम काटे जाने का असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला था।

पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने पंचायत स्तर पर गठित बूथ कमिटी एवं दस सदस्यीय समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया।

बैठक में ये रहे मौजूद

मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, शमशुल होदा, बिलासी टोपनो, रिंकू कच्छप सहित कई पदाधिकारी, महिला मोर्चा सदस्य एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.