खूंटी में विभिन्न दलों के 65 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : लोधमा बाजार मैदान के पास बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इसकी अध्यक्षता आबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोनू इमरान ने की।

मिलन समारोह में पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ओबीसी प्रकाष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, प्रवक्ता परवेज आलम, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चैधरी, पीटर मुंडू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

मौके पर विभिन्न दलों के 65 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक काली चरण मुुंडा ने कहा कि गांव और गरीबों का विकास सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है।

इसलिए गांव स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांवों में जाएं और जनता की समस्याओं को दूर करने में उनकी मदद करें।

जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चैधरी ने कहा कि कार्यकर्ता हर घर पहुंचें और कांग्रेस के नीति-सिद्धांतों की जानकारी दें।

Share This Article