
Bihar News : बिहार में सोनू–मोनू गैंग के ठिकानों पर पुलिस जांच के लिए पहुंची, लेकिन स्थिति उस समय उलट हो गई जब अंदर जाने से पहले पुलिसकर्मियों को ही रोक लिया गया और उनकी तलाशी ली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी कतार में खड़े हैं और गैंग से जुड़े लोग उनकी तलाशी ले रहे हैं। कुछ लोग इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग भी करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि “जितने लोगों की तलाशी हुई है, उतने ही अंदर जाएंगे” जैसी बातें भी वीडियो में सुनाई देती हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सरपंच पति पर फायरिंग की घटना के बाद की गई जांच के दौरान हुई। इस दौरान हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार और पंचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच की गई।
वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

