फिर बढ़ी महंगाई की मार! 11 दिन में चौथी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रांची में नए रेट जानिए

11 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, रांची में पेट्रोल 105 रुपये के पार पहुंचा। महंगाई की नई मार से आम लोगों का बजट और ज्यादा बिगड़ने लगा है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 रांची : आम लोगों की जेब पर महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 25 मई की सुबह से एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। देशभर में पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है, जब केंद्र सरकार ने तेल के दाम बढ़ाए हैं।

तेल की नई कीमतों का असर झारखंड में भी साफ देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में अब पेट्रोल 105.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 100.37 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अगर पिछले 11 दिनों की बात करें तो केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम में कुल 7.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर चुकी है। वहीं डीजल 7.53 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। ट्रांसपोर्ट से लेकर खाने-पीने और जरूरी सामान तक सब कुछ महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। बढ़ती महंगाई ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।