
पंजाब: पंजाब में 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी शासित राज्य के 1,896 वार्डों और आठ नगर निगमों के पार्षदों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। करीब 35.45 लाख मतदाता मंगलवार शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही राज्यभर में मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे थे।
यह चुनाव आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों में हो रहे हैं। इस चुनाव के वोटों की काउंटिंग 29 मई को होगी, उसी दिन नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।
बता दें आठ नगर निगम अबोहर, मोहाली, मोगा, बठिंडा, बरनाला, बटाला, कपूरथला और पठानकोट में हैं. चुनाव मैदान में कुल 7,555 उम्मीदवार हैं। इनमें 1,801 आम आदमी पार्टी, 1,550 कांग्रेस, 1,316 भाजपा, 1251 शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार शामिल हैं।

