रांची में जनगणना कर्मी को सांप ने डंसा, हालत गंभीर, ICU में भर्ती

रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में जनगणना कार्य के दौरान एक कर्मी को सांप ने डंस लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज जारी है।

1 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर में जनगणना कार्य के दौरान एक कर्मी को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद गंभीर हालत में कर्मी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनगणना कर्मी सुभेन केरकेट्टा (एचबीएल संख्या-199) मंगलवार को चटकपुर क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक घर के पास झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सुभेन केरकेट्टा को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.