
नई दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) ने मई 2026 में अपना पदभार संभालने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस शिष्टाचार मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इससे पहले उनके तमिलनाडु हाउस पहुंचने पर मुख्य सचिव डॉ एम साईंकुमार और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। यहां पुलिस के जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था।

