पहाड़ी मंदिर गेट के पास नशेड़ियों का उत्पात, चूड़ी के ठेले में आग लगाकर गरीब दुकानदार को किया बर्बाद

नशे की गिरफ्त में आए असामाजिक तत्वों ने गरीब दुकानदार की मेहनत को आग में झोंका, इलाके में दहशत का माहौल।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पहाड़ी मंदिर गेट के समीप नशेड़ियों का भारी दुस्साहस देखने को मिला है। ब्राउन शुगर जैसे सूखे नशे की गिरफ्त में आए असामाजिक तत्वों ने उमेश केसरी नामक एक गरीब दुकानदार के चूड़ी के ठेले में बेरहमी से आग लगा दी। पल भर में उस गरीब की रोजी-रोटी जलकर खाक हो गई।
यह कोई पहली घटना नहीं है! मंदिर के आसपास पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भारी दहशत और गुस्सा है।
पीड़ित उमेश केसरी ने बिना देर किए थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इन नशाखोरों की तलाश कर रही है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।