विधायक पूर्णिमा दास साहू आइसीयू में भर्ती, हालत स्थिर

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया। ब्लड प्रेशर कम होने के बाद आईसीयू में निगरानी जारी, हालत फिलहाल स्थिर है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत सोमवार देर रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी नीचे चला गया था। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बेहतर निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि घबराने जैसी कोई बात नहीं है तथा उन्हें आवश्यक सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई। कई नेताओं ने भी फोन कर उनका हालचाल लिया। परिजनों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।