Homeक्राइमझारखंड में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद, दो घायल...

झारखंड में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में तीन जवान शहीद, दो घायल ; घायल जवानों को लाया गया रांची 

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत होयाहातु गांव स्थित लांजी जंगली क्षेत्र में गुरुवार सुबह नक्सलियों के लैंड माइंस (IED) ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आईईडी ब्लास्ट में पलामू जिले के कॉन्स्टेबल हार्डवर साह, सिमडेगा जिले के कॉन्स्टेबल किरण सुरीन और गोड्डा जिले के हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित शहीद हो गए।

ब्लास्ट में खूंटी जिले के कॉन्स्टेबल दीप टोपनो और लातेहार जिले के निक्कू उरांव गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। घायल जवानों को खेल गांव स्थित हेलीपैड से एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

बताया गया है कि ब्लास्ट के वक्त ही दो जवान शहीद हो गए, जबकि हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ब्लास्ट में शहीद और घायल जवान झारखंड जगुआर के हैं।

नक्सलियों ने यह विस्फोट तब किया जब जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

इस दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले।

बताया गया है कि महाराजा प्रमाणिक की दस्ते से मुठभेड़ जारी है। राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

घटना के बाद कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह और चाईबासा एसपी अजय लिंडा घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप किए हुए हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है।

spot_img

Latest articles

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

स्पष्ट लक्ष्य और ठोस कार्रवाई से ही जीते जाते हैं युद्ध: CDS अनिल चौहान

CDS Anil Chauhan : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा...

खबरें और भी हैं...