गुमला के दोनों युवकों को दुबई से मुक्त कराकर लाया जायेगा वापस: हेमंत सोरेन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI/रांची: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित नवडीहा बरटोली गांव के रहने वाले सुनील भगत और डुको गांव के अजय उरांव को दुबई में बंधक बनाकर रखा गया है।

झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Hemant Soren से पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता उरांव ने मुलाकात कर इसकी पूरी जानकारी दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इन दोनों युवकों को दुबई से मुक्त करा कर सुरक्षित वापस घर लाने के लिए पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर मामला है।

इस दिशा में विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित कर इन दोनों युवकों को मुक्त कराकर वापस लाने के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठाएगी।

Image

उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति नौकरी का झांसा देकर भेजा था दुबई

पूर्व मंत्री श्रीमती श्रीमती गीता उरांव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला मधुकर मिश्रा इस वर्ष 28 जनवरी को इन दोनों युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें घर से अपने साथ ले गया था और 7 फरवरी को टूरिस्ट वीसा से दुबई पहुंचाया था।

इन दोनों युवकों से उसने नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ – डेढ़ लाख रुपए भी लिए थे , लेकिन वहां पहुंचने के बाद इन दोनों युवकों को कोई नौकरी नहीं दी गई। इसके बाद इन दोनों युवकों को कोरोना पॉज़िटिव बताकर बंधक बना लिया गया।

31 मार्च को खत्म हो रहा है टूरिस्ट वीसा

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि इन दोनों युवकों का टूरिस्ट वीसा इस साल 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इसके बाद इन युवकों का दुबई में प्रवास आपराधिक श्रेणी के अंतर्गत आ जाएगा।

ऐसे में इन दोनों युवकों को मुक्त कराना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार त्वरित कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बॉबी भगत के अलावा श्री सुनील भगत की पत्नी श्रीमती फुलप्यारी देवी और अजय उरांव की पत्नी श्रीमती केवरा उरांव शामिल थी।

Share This Article