भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठन विस्तार और विकसित झारखंड पर दिया जोर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे के दौरान वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर विकसित झारखंड और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand BJP : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कुच्चू स्थित पैतृक आवास पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, 2024 के चुनावी प्रत्याशी तथा रांची के विभिन्न जिलों के संगठन पदाधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर अल्पाहार ग्रहण किया और उनके परिवारजनों से भी आत्मीय मुलाकात की।

बैठक में नितिन नवीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और भाजपा के विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और जनसंपर्क को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विकसित झारखंड और विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही जनआकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने पार्टी नेताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय और दीपक प्रकाश सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश साझा किए गए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।