कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन कहा-चुनाव आयोग की दोहरी नीति स्वीकार नहीं

झारखंड कांग्रेस ने चुनाव आयोग की दोहरी नीति और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध जताया। नेताओं ने निष्पक्ष जांच और समान नियम लागू करने की मांग की है देशभर में।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लोकतंत्र की हत्या और चुनाव आयोग की दोहरी नीति के खिलाफ बुधवार को झारखंड कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक तरफ भाजपा समर्थित उद्योगपति उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में गंभीर त्रुटियां होने के बावजूद उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दलित महिला उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया। यह लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला है।

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि चुनाव आयोग की यह दोहरी नीति स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारी मांग है कि यदि नियम सभी के लिए समान हैं, तो झारखंड में भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन की भी निष्पक्ष जांच कर उसे तत्काल रद्द किया जाए। लोकतंत्र में भाजपा और उसके उम्मीदवारों के लिए अलग तथा विपक्ष के लिए अलग नियम नहीं चल सकते। लोकतंत्र बचेगा तो संविधान बचेगा, संविधान बचेगा तो देश बचेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।