
Drug Peddlers Arrest : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 5 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हिंदपीढ़ी, कोतवाली और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 28 ग्राम ब्राउन शुगर और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे यह नशे का सामान कहां से लाते थे और किन लोगों तक पहुंचाते थे।
रांची पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

