हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर किया नमन

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हरमू पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र एकता के लिए उनके योगदान को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक और पथ प्रदर्शक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज प्रदेश कार्यालय में उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने हरमू स्थित निगम पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन विद्या, वित्त और विकास इन तीन मूलभूत चिंतन से जुड़ी धाराओं का संगम था। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके संघर्ष और बलिदान का ये देश सदैव ऋणी रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।