जोन्हा फॉल की वादियों में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जोन्हा फॉल पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, ग्रामीणों से संवाद किया और पर्यटन विकास व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने रविवार को रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों ने झरने की प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी वादियों और मनमोहक वातावरण का आनंद लिया। उन्होंने स्थानीय फलों का स्वाद भी चखा तथा क्षेत्र के लोगों से आत्मीय मुलाकात की।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोन्हा फॉल सहित झारखंड के प्राकृतिक पर्यटन स्थल राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। यहां की हरियाली, झरने और पहाड़ राज्य की विशिष्ट पहचान हैं। इन प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड का हर कोना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के पर्यटकों को झारखंड आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि “झारखंड की यह अनुपम धरती हर आगंतुक का खुले दिल से स्वागत करती है। आइए, प्रकृति के अद्भुत रंगों का आनंद लीजिए। जोहार!”

TAGGED:
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।