मेडिकल क्षेत्र में करियर का सुनहरा मौका! झारखंड पारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया

झारखंड पारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि 16 और 17 जुलाई को फॉर्म सुधारने का अवसर मिलेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक आधिकारिक प्रक्रिया के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

16 और 17 जुलाई को मिलेगा फॉर्म सुधारने का मौका

ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई बार अभ्यर्थियों से छोटी-मोटी गलतियां हो जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर भी दिया है।यदि किसी अभ्यर्थी के फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है, तो वह 16 और 17 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से उसमें संशोधन कर सकेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 अगस्त को पारा मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 इन कोर्सों में मिलेगा दाखिला, जानिए कितनी है आवेदन फीस

इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला राज्य के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में कराया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से फार्मेसी, पारा मेडिकल, ड्रेसर, मेडिकल लैब अटेंडेंट और रेडियोग्राफर अटेंडेंट जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS), बीसी-1 (BC-1) और बीसी-2 (BC-2) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।