आरपीएफ ने की कार्रवाई, नामकुम स्टेशन से पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

रांची आरपीएफ ने ऑपरेशन संरक्षा के तहत नामकुम रेलवे स्टेशन से प्रतिबंधित पटाखों की खेप जब्त की। एक आरोपी गिरफ्तार, रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रांची ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन संरक्षा के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नामकुम रेलवे स्टेशन से प्रतिबंधित ज्वलनशील पटाखों की खेप जब्त की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आरपीएफ के अनुसार 6 जुलाई को नामकुम स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल जोगेश्वर कुमार को प्लेटफॉर्म संख्या-1 के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक संदिग्ध कार्टन लावारिस हालत में पड़ा मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के निर्देशानुसार सहायक उप निरीक्षक सुनील केरकेट्टा और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान सिल्ली के रतन कुमार महतो ने कार्टन पर अपना दावा किया। जांच में कार्टन से 18 पैकेट पटाखे बरामद हुए, जिनकी कीमत खरीद बिल के अनुसार लगभग 7,800 रुपये बताई गई।

पटाखे ज्वलनशील पदार्थ हैं और रेलवे परिसर व ट्रेनों में ऐसे सामान का परिवहन रेलवे अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। इसलिए आरपीएफ ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पटाखों की खेप और खरीद बिल जब्त कर लिया। आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार कर धारा 164 के अंतर्गत आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुनील केरकेट्टा, हेड कांस्टेबल जोगेश्वर कुमार तथा प्रधान आरक्षक खागेश कुमार महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।