गुमला में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : बसिया प्रखंड के होंजोर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार होंजोर गांव निवासी फाबियानुस केरकेट्टा (58) अपने छोटे भाई अशोक केरकेट्टा (40) के साथ एक ही कमरे में सोया हुआ था।

गुरुवार की रात करीब एक बजे अशोक ने कमरे में ही रखे हथौड़े से फाबियानुस के सिर पर अचानक वार कर दिया। इस हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर जब बगल के कमरे से फबियानुस की पत्नी जोहानी केरकेट्टा एवं आस पड़ोस के लोग पहुंचे तो फबियानुस घायलावस्था में कराह रहा था और अशोक घर से गायब था।

इसके बाद फबियानुस को गंभीर अवस्था में रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर बसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।

Share This Article